March 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा फोरलेन पर टैंकर की ठोकर से एक बाइक चालक की मृत्यु- दूसरा गंभीर

 


गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम

कोरबा जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दूसरे-तीसरे दिन किसी न किसी मार्ग में सड़क हादसों से लोगों की मौत हो रही है। इसी कड़ी में एक नया मामला पाली थाना क्षेत्र के फोरलेन में सामने आया है, जहां एक टैंकर के चालक ने एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बाइक चालक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
दुर्घटना घटते ही लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और विभिन्न मांगों को लेकर लोगों ने कटघोरा-पाली फोरलेन मार्ग में चक्का जाम कर दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही पाली पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और चक्का जाम में मौजूद ग्रामीण को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।
पिछले कुछ दिनों से लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही है और लोगों की मौत हो रही है जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। बताया जा रहा हैं की ज्यादातर सड़क हादसे वाहनों की तेज रफ्तार और वाहन चालकों की लापरवाही के कारण हो रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.