January 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

आदिवासी संस्कृति को खत्म करने में लगी है कांग्रेस सरकार-फग्गन सिंह कुलस्ते

कोरबा भानुप्रतापपुर। भारतीय जनता पार्टी की दंतेवाड़ा से प्रारंभ हुई परिवर्तन यात्रा शुक्रवार को भानुप्रतापपुर पहुँची। परिवर्तन यात्रा के भानुप्रतापपुर पहुँचने पर हजारों की संख्या में उपस्थित जनसमूह ने जोरदार नारेबाजी के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। परिवर्तन यात्रा के दौरान आयोजित आमसभा में उमड़ी भीड़ ने परिवर्तन यात्रा का भव्य स्वागत करते हुए ‘अऊ नइ सहिबो, बदल के रहिबो’ और ‘बदलबो, बदलबो, ये दारी कांगरेस के सरकार ल बदलबो’ का नारा गुंजाया। भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते शुक्रवार को कांकेर पहुँचे।
भानुप्रतापपुर पहुंचने से पहले कांकेर के माकड़ी, धनेलिकन्हार, कोरर में परिवर्तन यात्रा का जनता द्वारा भव्य स्वागत किया गया

केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते द्वारा सभा मे कांग्रेस सरकार पर जोरदार प्रहार किया गया।
भानुप्रतापपुर में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने कहा कि कांग्रेस को बदलना हैं यह संकल्प लेने आप सभी यहां उपस्थित हुए हैं मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेकर ये यात्रा प्रारंभ हुई जब छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश का हिस्सा था तब से बस्तर आता जाता रहा हूं बहुत बार मां दंतेश्वरी के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। महान शहीद वीर नारायण सिंह जी, राजा प्रवीर चंद जी आदि ऐसे अनेकों लोग है जिनकी वजह से बस्तर को जाना जाता हैं भाजपा की सरकार में ही जनजातीय मंत्रालय बना। पुरानी पीढ़ी के लोग देवलाल दुग्गा जी को जानते ही होंगे हम साथ में काम किए हैं हमनें अटल बिहारी वाजपेई जी से आग्रह किया था जब भी आपको भविष्य में देश की जनता की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हो और आप प्रधानमंत्री बने जनजातीय मंत्रालय बना दीजियेगा ताकि जनजातीय क्षेत्रों की संस्कृति, सभ्यता को जाना जा सके । उन्होंने इसे पूरा किया और हमारी सरकार ने अलग से एक जनजातीय मंत्रालय बना दिया।

इससे पहले काँकेर जिला भाजपा अध्यक्ष सतीश लाटिया ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि परिवर्तन यात्रा को लेकर जनता में अद्भुत उत्साह देखने मिल रहा है। सभा को संबोधित करते हुए सांसद मोहन मंडावी ने कहा कि लगातार जनता का आशीर्वाद भाजपा के परिवर्तन रथ को मिल रहा है। जनता का सकारात्मक प्रतिसाद बता रहा है कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन तय है और आने वाले समय में बस्तर की जनता बस्तर सहित छत्तीसगढ़ में भाजपा का कमल खिलाने तैयार बैठी है।

सभा को पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, प्रदेश अजजा आयोग के पूर्व अध्यक्ष देवलाल दुग्गा, बीजापुर के पूर्व विधायक राजाराम तोड़ेम और काँकेर जिला भाजपा उपाध्यक्ष व भानुप्रतापपुर के पूर्व जनपद अध्यक्ष गौतम उईके ने भी संबोधित किया। इस मौके पर युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष कमलचंद्र भंजदेव, प्रदेश मंत्री महेश जैन, अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, परिवर्तन यात्रा के सदस्य निरंजन सिन्हा समेत प्रदेश, जिला व मंडल इकाइयों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.