May 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा वृद्ध जनो को 4 वर्ष से नहीं मिल रही पेंशन

 


कोरबा  वृद्धजनो के लिये शासन द्वारा पेंशन योजना की शुरुवात की हैं। परन्तु जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के वनांचल ग्राम कुदमुरा में इस योजना का बुरा हाल हैं। यहाँ आश्रित वृद्धजनो को पिछले 4 सालो से पेंशन की राशि नहीं मिली हैं। वृद्धावस्था में पेंशन के राशि ही उनका सहारा हैं मगर इस क्षेत्र में उन्हें पेंशन की राशि नहीं मिलने से उनकी परेशानी बढ़ गयी हैं।
वृद्धजनो ने आरोप लगाते हुए कहा की ग्राम सरपंच व सचिव से इस संबंध में पूछे जाने पर उन्हें बताया जाता हैं की उनकी पेंशन की राशि जमा हो रही हैं। परन्तु उन्हें खाता नंबर और बैंक की जानकारी नहीं दी जाती हैं। उन्होंने बताया की पिछले 4 वर्ष से पेंशन की राशि उन्हें प्रदान नहीं की गयी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.