July 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा कोसाबाड़ी व्यापारी संघ ऑनलाइन खरीदी के खिलाफ दुकानों में पंपलेट लगाकर जता रहे विरोध

 


कोरबा  आम जनता के ऑनलाइन खरीदी से लोकल दुकानदारों सहित थोक व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा है जिसे देखते हुए कोसाबाड़ी व्यापारी संघ के व्यापारियों ने एक नायाब तरीका निकाला है सभी व्यापारियों ने एकमत से आगामी दिनों में होने वाले त्यौहारों में किसी भी प्रकार से चंदा ना देने का निर्णय लिया है।
व्यापारियों ने कहा कि जब पूरा विश्व और भारत देश कोरोना महामारी से परेशान था तब लोकल दुकानदार ही आम जनता के काम आए क्योंकि सभी ऑनलाइन खरीदारी करने वाले प्लेटफार्म बंद थे ऐसे में अब जब सब सामान्य हो चुका है तब लोकल दुकानदारों के साथ आम जनता का भेदभाव पूर्ण रवैया व्यापारियों और उनके कर्मचारियों को खासा परेशान कर रहा है। व्यापारियों का कहना है कि जब हमारी दुकानों में व्यापार मंदा हो चुका है तो हम आगामी त्यौहारों में किसी भी प्रकार का चंदा नहीं देंगे जिसके लिए सभी व्यापारियों ने एकमत होकर अपने दुकानों में चंदा ना देने का पंपलेट लगाकर ऑनलाइन खरीदी का विरोध किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.