January 21, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा रानी गेट दुर्गा सेवा समिति के जितेंद्र सिंह राजपूत बने अध्यक्ष, तारकेश मिश्रा व श्रीकांत पोद्दार सचिव किये गए नियुक्त  बैठक में लिया गया धूमधाम से दुर्गा-पूजा एवं दशहरा उत्सव मनाने का निर्णय

 

कोरबा नगर के रानी गेट दुर्गा मंदिर में 10 सितंबर को मां दुर्गा सेवा समिति के तत्वावधान में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से दुर्गा-पूजा एवं दशहरा उत्सव मनाये जाने के लिए रूपरेखा एवं नई समिति पर चर्चा हुई। वर्ष 2022 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किए जाने के उपरांत इस वर्ष दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति का गठन किया गया।
इसमें अध्यक्ष का दायित्व जितेन्द्र सिंह राजपूत को सौंपा गया। उपाध्यक्ष जगदीश थवाईत, बादल सिंह राजपूत, कमलनारायण सिंह, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्रा, सचिव तारकेश मिश्रा, श्रीकांत पोद्दार, सहसचिव रामू सोनी, अमरनाथ साहू व नीरज पांडेय बनाए गए हैं। साथ ही अन्य पदाधिकारियों का चयन कर उन्हें विभिन्न दायित्व सौंपे गए।
कोरबा जिले की सबसे बड़ी पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति की ओर से इस वर्ष भी धूमधाम से पूजा करने पर आम राय समिति ने बनाई है। समिति की बैठक में विशेष रूप से रमेश पोद्दार, शैलेंद्र सिंह ठाकुर, अशोक श्रीवास, मनीष शर्मा, सोनू जैन, नूतन सिंह ठाकुर, पुरुषोत्तम चंद्र, जगदीश थवाईत, राजेश थवाईत, गोपेश यादव, बाबूलाल चौहान, भुवनेश्वर राज, जितेन्द्र सिंह राजपूत, बादल सिंह राजपूत, कमलेश यादव, मनमीत सिंह, संदीप सोनी, निर्मल दीवान, लक्की भंडारी, राकेश मानिकपुरी, किशन राठौर, दिवाकर राजपूत, आकाश तिवारी, कृष्ण श्रीवास, गजेंद्र चौहान, सूरज साहू, रामू सोनी, चमन पटेल, सुयश सिंह, आकाश तिवारी सहित बड़ी संख्या में बस्ती वासी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.