January 21, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पाली क्षेत्र में भाजपा पार्टी की बैठकों का दौर हुआ शुरू

 


कोरबा  प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां चरम पर है। प्रदेश स्तर पर सत्ता से बनवास काट रही भाजपा की सक्रियता अभी से शुरू हो गई है। बूथ से लेकर विधानसभा तक में बैठकों का दौर अनवरत जारी है। इसी कड़ी में पाली-तानाखार विधानसभा में भी पश्चिम बंगाल के विधायक असीम विश्वास अपना प्रवास रविवार से ही शुरू कर दिया है।
प्रवास से पहले प्रथम बैठक कटघोरा स्थित एक निजी होटल में रखी गई जिसमे विधानसभा क्षेत्र कोर कमेटी के पदाधिकारी सदस्यों सहित विधानसभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों व मीडिया प्रभारियों की अगल-अगल बैठक ली गयी। साथ ही विभिन्न क्षेत्र के पदाधिकारियों, उनके परिवार के लोगों से भी चर्चा हुई, बताया जा रहा हैं की प्रवासी विधायक अभी एक सप्ताह विधानसभा में रहेंगे। मंडल स्तर तक जाकर भाजपा संगठन को और मजबूत करने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने का काम करेंगे। साथ ही विधानसभा में भाजपा की पूर्व और वर्तमान स्थिति पर विशेष चर्चा करेंगे। विधानसभा चुनाव को लेकर यह दौरा व बैठक काफी अहम माना जा रहा है।
बैठक में प्रमुख रूप से विधानसभा संयोजक संजय भावनानी, विधानसभा सह प्रभारी अजय जायसवाल, पूर्व भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष चिंटू राजपाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवी सिंह टेकाम, पूर्व विधायक रामदयाल उइके, पाली मंडल प्रभारी श्याम लाल मरावी, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री किरण मरकाम, अनु जाति मोर्चा जिला मंत्री गोवर्धन कंवर, वरिष्ठ नेता प्रकाश जाखड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष कीर्ति कश्यप, रूप विलास गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष रघुनंदन जायसवाल, कृष्णा यदु, पवन पोया, रवि मरकाम, मंडल उपाध्यक्ष रामफल यादव, विधानसभा मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा, सह प्रभारी विक्की अग्रवाल, छोटू पटेल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज डिकसेना, बृजेश यादव, दिलीप पटेल सहित क्षेत्र के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.