March 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा कार से हुई टक्कर के बाद हादसे में घायल व्यक्ति की अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में हुई मृत्यु

 


कोरबा नगर के कुआंभट्ठा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। एक कार की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। कथित आरोपी कार ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, कुआंभट्ठा इलाके का रहने वाला महमूद नामक व्यक्ति किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान एक कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। सिर फट जाने से उसका काफी खून बह गया। लोगों ने पुलिस को उक्त घटना की सूचना दी। पुलिस ने कार को जब्त करते हुए कथित आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया हैं। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस घायल को लेकर तुरंत अस्पताल पहुंची, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.