January 21, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

24 सितंबर को महासमुन्द में पहुंचेगी परिवर्तन यात्रा होगी विशाल आमसभा -निरंजन सिन्हा

 


महासमुन्द | आगामी 24 सितंबर को भाजपा के द्वारा निकाली जाने वाली प्रदेश स्तरीय परिवर्तन यात्रा का महासमुन्द में आगमन होगा | भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री, बस्तर भाजपा सह प्रभारी,परिवर्तन यात्रा रायपुर सम्भाग सहप्रभारी निरंजन सिन्हा,पूर्व प्रदेश मंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर अग्रवाल की उपस्थिति में आगामी 24 सितंबर को जिले में आने वाली परिवर्तन यात्रा की तैयारी और व्यवस्थाओं को लेकर एक आवश्यक तैयारी बैठक जिला भाजपा कार्यालय में रखी गयी | बस्तर भाजपा संगठन सह प्रभारी परिवर्तन यात्रा के रायपुर सम्भाग सहप्रभारी, निरंजन सिन्हा ने परिवर्तन यात्रा को लेकर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा छत्तीसगढ़ आगामी 12 एवम 16 सितंबर से प्रदेश में 2 स्थानों से परिवर्तन यात्रा का शंखनाद करने जा रही है | केंद्रीय गृहमंत्री माननीय अमित शाह जी 12 सितंबर को बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा से माँ दंतेश्वरी की पूजा अर्चना कर आरम्भ होने वाली यात्रा को हरि झंडी दिखाएंगे | निरंजन सिन्हा ने महासमुन्द जिले में पहुंचने वाली परिवर्तन यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि 24 सितंबर को परिवर्तन यात्रा जिले में पहुंचेगी और हाइस्कूल मैदान में विशाल आमसभा के बाद परिवर्तन यात्रा खल्लारी विधानसभा के लिए प्रस्थान करेगी | परिवर्तन यात्रा की अगुवाई प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जी करेंगे जिसके समापन में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी शामिल होंगे | और सभी विधानसभाओ में होने वाली आमसभा को भाजपा के केन्द्रीय मंत्री सहित राष्ट्रीय और प्रदेश के वक्ता सम्बोधित करेंगे | निरंजन सिन्हा ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि परिवर्तन यात्रा प्रदेश की कांग्रेस सरकार की पोल खोलने का काम करेगी और भुपेश सरकार के भ्रष्ट ,वादाखिलाफी,आतंक,अत्याचार,घोटालो को जनता के समक्ष लेकर पहुंचेगी | भाजपा प्रदेश के वरिष्ठ नेता शंकर अग्रवाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए परिवर्तन यात्रा को भव्य और ऐतहासिक स्वरूप प्रदान करने की तैयारियों को लेकर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि जिले में प्रवेश करने वाले स्थान से लेकर आमसभा स्थल तक परिवर्तन यात्रा का स्वागत करते हुए युवा मोर्चा और भाजपा के कार्यकर्ता,मोटरसाइकिल साइकिल रैली के बीच लेकर आएंगे | शंकर अग्रवाल ने विशाल आमसभा की तैयारियों को लेकर दिशानिर्देश देते हुए कहा कि 24 सितंबर को दोपहर 1 बजे से हाईस्कूल मैदान में होने वाले विशाल आमसभा में 10 से 15 हजार कार्यकर्ताओ सहित नागरिको की उपस्थिति सम्भावित है जिसके लिए हम सभी को व्यापक स्तर पर तैयारियों में जुट जाना है | शंकर अग्रवाल ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश की जनता से किये वादाखिलाफी और भरस्ट्राचार को लेकर आमजनमानस में भुपेश सरकार के खिलाफ जनाक्रोश है वो सत्ता परिवर्तन का आगाज है | पूरे प्रदेश में परिवर्तन की लहर दिख रही है और परिवर्तन यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नागरिको में भी उत्साह का माहौल है | शंकर अग्रवाल जी ने इस कार्यक्रम को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने वाहन,प्रचार प्रसार,सांस्कृतिक कार्यक्रम,वाहन पार्किंग,शहर सजावट से लेकर अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए प्रभारियों की नियुक्ति करने सम्बंधित महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया | इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा पदाधिकारियो ने महासमुन्द,बागबाहरा, तेंदुकोना और पिथौरा में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया | इस अवसर पर प्रमुख रूप से महासमुन्द विधानसभा के संयोजक चन्द्रहास चन्द्राकर, सह संयोजक सन्दीप दीवान, नगरपंचायत तुमगांव के अध्यक्ष राकेश चन्द्राकर ,वरिष्ठ भाजपा नेता मोती साहू,जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा,जिलामंत्री निरंजना शर्मा,भाजपा धमतरी जिला उपाध्यक्ष गौकरण साहू,मण्डल अध्यक्ष सतपाल सिंघ पाली,पूर्व नपाध्यक्ष प्रकाश चन्द्राकर,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू,पार्षद गण महेंद्र जैन,मीना वर्मा,सन्दीप घोष,देवीचंद राठी ,मनिष शर्मा,गोपाल वर्मा,प्रकाश शर्मा,हिमांशु चन्द्राकर, महेंद्र सिका, नन्दू जलक्षत्री,बंशी साहू,हनीश बग्गा,जतिन रूपरेला,रोहित पटेल सहित भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.