January 21, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

रेडी टू ईट ने महिलाओं का रोजगार छीना : लखन, कांग्रेस सरकार में महिलाएं असुरक्षित

 

भारतीय जनता पार्टी की शक्ति केंद्रों में बैठक आयोजित की गई बैठक में कोरबा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी पूर्व महापौर लखन लाल देवांगन के आगमन पर जोरदार गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। भाजपा की शक्ति केंद्र सुमेधा के इंदिरा नगर सामुदायिक भवन, शक्ति केंद्र सीएसईबी कॉलोनी, तथा दर्री के फर्टिलाइजर बस्ती में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित प्रत्याशी लखन देवांगन ने कहा कि भाजपा गरीबों के प्रति समर्पित भाव से काम करती है। कांग्रेस की भूपेश सरकार में किसान मजदूर नौजवान मितानिन सहायिका शिक्षक डॉक्टर पुलिस अधिकारी सहित सभी वर्ग कांग्रेस के कुशासन गलत नीती का शिकार हो गए हैं। पिछले 15 सालों से क्षेत्र की जनता कोरबा की बदहाली से जूझ रहा है। केवल प्रदूषण दिखता है विकास नाम का कोई चीज नहीं। चारों ओर गड्ढा ही गद्दा जहां रोड बने हैं वह आधा अधूरा। कोरबा में खुलेआम भ्रष्टाचार कमीशन खोरी हो रही है कोरबा की जनता कांग्रेस कुशासन से त्रस्त है। झूठे वादे कर प्रदेश की भूपेश सरकार ना योजना लाई ना गरीबों को किसी प्रकार का राहत दिया। राशन घोटाला शराब घोटाला, कोयला घोटाला कर छत्तीसगढ़ को लूटने का काम किया। भूपेश सरकार वादा खिलाफी कर छत्तीसगढ़ की जनता के साथ शोषण किया। आज पूरा प्रदेश चोरी डकैती लूट हत्या बलात्कार जैसे संगीन आरोपो से घिरा हुआ है। रेडी टू ईट में लाखों महिलाओं का रोजगार छीनने वाली भूपेश बघेल को प्रदेश की महिलाएं उखाड़ कर सत्ता से बेदखल करने के लिए तैयार बैठी है। कांग्रेस सरकार में प्रदेश की बहन बेटियां असुरक्षित हैं पूरा प्रदेश बदहाली से गुजर रहा है। भाजपा की सेवा और सुशासन की सरकार बनाने कोरबा विधानसभा में सेवा का अवसर दें। इस अवसर पर सभी शक्ति केंद्र के सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता एवं आम जनमानस उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.