August 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सप्तदेव मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हषोल्लास से मनाया गया, झांकियां दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़..

1 min read


कोरबा शहर के श्री सप्तदेव मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हषोल्लास से मनाया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में झूला झूलते लड्डू गोपाल की झांकी व कृष्ण लीलाओं से संबंधित आकर्षक मनमोहक झांकियां दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

शहर में प्रतिवर्ष जन्माष्टमी पर्व के लिए सप्तदेव मंदिर में श्रद्धालु भक्तों की भीड़ रहती है। इस वर्ष भी बारिश होने के बाद भी बड़ी संख्या में लोग मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के विविध लीलाओं को दर्शन के लिए पहुंचे आकर्षक जहां मंदिर परिसर में झांकी का निर्माण किया गया था । इन झांकियों में कृष्ण को मथुरा से वृंदावन ले जाते हुए वसुदेव, कारागृह में भगवान का दिव्य दर्शन, कालिया नाग का दमन, गोपियों के साथ रासलीला, पुतना वध, माखन चोरी जैसे विविध लीलाओं को दर्शाया गया थाl

मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी अशोक मोदी ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया मंदिर परिसर में श्याम भजन का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने कृष्ण भक्ति मे लीन होकर जमकर झूमे वही कृष्ण जन्म होने पर भव्य आतिशबाजी किया गया जो की मनमोहक दृश्य रहाl वही इस आयोजन को सफल बनाने के लिए नगर निगम, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त कियाl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.