March 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

कोरबा।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी अनुसार जिले के सीमांत क्षेत्र पाली से उन्हें पकड़ा गया है। हालांकि पुलिस अधिकारियों के द्वारा अभी कुछ स्पष्ट नहीं किया जा रहा है। बता दें कि विकास सिंह के विरुद्ध दीपका थाना में अपराध क्रमांक 75/ 2020 पर धारा 354 क(1)(2),354 घ, 506, 509 भादवि तथा एससी-एसटी एक्ट की धारा 3,2,5 क, के तहत अपराध दर्ज है।

विकास सिंह के द्वारा विशेष न्यायालय (एक्ट्रोसिटी) कोरबा में अग्रिम जमानत हेतु आवेदन अपने अधिवक्ता के जरिये प्रस्तुत किया था जो दो दिन पहले विशेष न्यायाधीश (एक्ट्रोसिटी) डीएल कटकवार के द्वारा निरस्त कर दिया गया। इसके साथ ही विकास सिंह की गिरफ्तारी के आसार बढ़ गए थे। सूचनाओं के आधार पर विकास को हिरासत में ले लिया गया है।विकास सिंह की गिरफ्तारी से कांग्रेस खेमे में काफी खलबली मच गई है।
 प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.