March 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा राजस्व मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर पशु एम्बुलेंस सेवा का किया शुभारंभ

 


पशु चिकित्सा और संवर्धन का कार्य हुआ आसान
कोरबा  छग शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत शासन द्वारा सभी गौठानो में पशु चिकित्सकीय सुविधाएँ मुहैया कराने के उद्देश्य पशु एम्बुलेंस “मोबाइल वेटरनरी यूनिट” की सेवाएँ राज्य में प्रारंभ की गयी हैं, जिसका विधिवत शुभारम्भ 20 अगस्त को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किया गया।
इसी कड़ी में जिला कोरबा हेतु सभी 05 विकासखंडो के लिए मोबाइल वेटरिनरी वाहन प्राप्त हुए, जिसको राजस्व, आपदा प्रबंधन, पंजीयन, पुनर्वास मंत्री छ ग शासन के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में महापौर नगर पालिक निगम राजकिशोर प्रसाद, श्रीमती सपना चौहान, बी.एन. सिंह आदि उपस्थित थे।
राज्य शासन द्वारा एम्बुलेंस की सेवा प्रारंभ किए जाने से बीमार और घायल पशुओं को आपात स्थिति में उपचार की सुविधाएं आसानी से उपलब्ध होंगी। यह जिले के सभी ब्लॉक में अपनी सेवाएं देगी। उपसंचालक पशुधन विभाग एस.पी. सिंह ने बताया कि उक्त एम्बुलेंस के माध्यम से सभी विकासखंडो के गौठानो में निर्धारित रोस्टर अनुसार शिविर लगाकर पशु चिकित्सा एवं संवर्धन कार्य किया जायेगा। एक मोबाइल यूनिट प्रति दिन 02 गौठान में अपनी सेवा देगी। पशु उपचार, कृत्रिम गर्भाधान, पशु बधियाकरण की सेवाएं भी दी जाएगी। आपात स्थिति में टोल फफ्री नम्बर 1962 में कॉल किया जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.