March 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा जिले में बंद व खराब स्ट्रीट लाइट को सुधारने का कार्य अनवरत तीव्र गति से जारी

 


रहागीरों को रात्रि समय होगी सुविधा
सड़क हादसों में कमी आने का अंदेशा
कोरबा जिले सहित शहर के मुख्य मार्ग, गली-मोहल्ले में लगे स्ट्रीट लाइट पिछले काफी समय से खराब व बंद पड़े हुए थे। नगर पालिक निगम द्वारा इसे गंभीरता से लेते हुए सड़कों पर लगे खराब स्ट्रीट लाइट को सुधार कार्य कराया जा रहा हैं। सुधार कार्य हो जाने से रहागीरों को रात्रि समय काफी सुविधा होगी। वहीं सड़क हादसों के आंकड़ों में भी कमी देखने मिलने की उम्मीद जताई जा रही हैं। त्यौहार के पहले लोगों को अंधेरे की परेशानी से छुटकारा दिलाने के लिए नगर पालिक निगम ने बंद स्ट्रीट लाइट व खराब लाइट को बदलकर सुधार करने का कार्य अनवरत तीव्र गति से कर रही हैं। कर्मचारी शहर के प्रमुख मार्ग सहित वार्डों में सुधार कार्य कर रहे हैं। तीन दिन में शहर की स्ट्रीट लाइट्स से अन्य जंपर को सुधारने का कार्य पूरा कर लिये जाने की उम्मीद जताई जा रही हैं। इससे लोगों को मार्ग में चलने पर किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
शहर के बुधवारी मार्ग ,आईटीआई, कोसाबाड़ी, निहारिका, घंटाघर, बुधवारी, बुधवारी बाईपास सहित कॉलोनियों में लगी स्ट्रीट लाइट के बल्ब खराब होने से अंधेरा पसरा रहता था। रात को अंधेरा होने से हादसा होने सहित चोरियों की घटना होने की आशंका बनी रहती है। इसको देखते हुए नगर पालिक निगम ने स्ट्रीट लाइट का सुधार कार्य शुरू किया है। बायपास मार्ग के साथ अन्य प्रमुख वार्ड क्षेत्र में बंद पड़ी एलईडी बल्ब को बदला जा रहा है। वहीं स्ट्रीट लाइट की वायरों में लगी जंग सहित अन्य सुधार कार्य किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.