January 21, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा जिला महामंत्री टिकेश्वर सिंह राठिया केराकछर के जन्माष्टमी कार्यक्रम में हुए शामिल, पूजा अर्चना कर की क्षेत्र वासियों की सुख समृद्धि की कामना

कोरबा – रामपुर विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केराकछार में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्ट्मी हजारों की संख्या मे कृष्ण भक्तों ने बड़ी धूम धाम से भगवान श्री कृष्ण की जन्म उत्साह ग्राम केराकछर के अनेक जगहों पर मनाया, एवं मटका फोड़ कार्यक्रम किया गया ।

इस कृष्ण जन्माष्ट्मी के पावन पर्व पर भाजपा जिला महामंत्री टिकेश्वर सिंह राठिया ने कार्यक्रम के दौरान ग्राम के गणमान्यों के साथ भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा अर्चना की एवं क्षेत्र के जनताओं की सुख समृद्धि की कामना की राठिया जी की आतिथ्य में मटका फोड़ कार्यक्रम शुभारम्भ किया गया।।

 

जन्माष्टमी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री टिकेश्वर सिंह राठिया,केराकछार के साध राम गौटिया, भाजपा कुदमुरा महामंत्री हेमलाल झारिया पूर्व सरपंच मिलाप सिंह राठिया, श्रीमती करम कुंवर जनपद सदस्य, श्रीमती रुक्मणि बाई सरपंच, सरिता बाई उपसरपंच, मनमोहन पूर्व सरपंच,विजय राठिया पूर्व सरपंच, सुख सिंह, श्याम कुमार राठिया,गुहा राम,गुलाप सिंह, मालिक राम राठिया समेत आसपास के सुवा नृत्य पार्टी व भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.