August 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

जिले में अब तक 751.0 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई दर्ज

1 min read

 

कोरबा  जिले में 01 जून से अब तक 751.0 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 04 सितंबर तक औसत वर्षा 955.4 मिमी हुई है। बीते 24 घंटो में 21.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील कोरबा में 751.2 मिमी, भैंसमा में 821.2 मिमी, करतला में 798.0 मिमी, कटघोरा में 844.2 मिमी, दर्री में 845.8 मिमी, पाली में 686.6 मिमी, हरदीबाजार में 604.4 मिमी, पोड़ी-उपरोड़ा में 730.6 मिमी एवं पसान में 677.4 मिमी वर्षा हो चुकी है। अब तक सर्वाधिक वर्षा दर्री तहसील में दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.