August 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा जिले में मनाया जा रहा साक्षरता सप्ताह

1 min read

 

 


कोरबा जिला कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के मार्गदर्शन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उपाध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण तथा जिला शिक्षा अधिकारी व सचिव जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के दिशा-निर्देश में जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा जिले में 1 से 7 सितम्बर तक साक्षरता सप्ताह मनाया जा रहा है।
जिला परियोजना अधिकारी डॉ. सीमा भारद्वाज ने बताया कि साक्षरता सप्ताह अंतर्गत विगत 02 सितम्बर को शासकीय हाई स्कूल गोपालपुर में रंगोली, मेहंदी, निबंध लेखन एवं चित्रकला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साक्षरता सप्ताह में भारत सरकार की नई शिक्षा पर केन्द्रित योजना उल्लास-नवभारत कार्यक्रम अंतर्गत बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान, महत्वपूर्ण जीवन कौशल, बुनियादी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा और सतत शिक्षा का क्रियान्वयन किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.