January 21, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कांग्रेस से बढ़कर और सत्य पर आधारित होगा हमारा घोषणा पत्र : बघेल

 


भाजपा घोषणा पत्र समिति के संयोजक विजय बघेल की पत्रकारवार्ता
कोरबा। प्रदेश की कांग्रेस सरकार से जनता परेशान हो चुकी है। कांग्रेस ने गत विधानसभा चुनाव के दौरान जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया। अब जनता आस भरी नजरों से भाजपा की ओर देख रही है। भाजपा ने हर वर्ग की मांग को पूरा करने घोषणा पत्र तैयार करने का निर्णय लिया है। इसके लिए घोषणा पत्र समिति का गठन किया गया है, जिसमें 32 सदस्य हैं। 90 विधानसभा में से मुझे 38 विधानसभा का दायित्व दिया गया है। मेरे द्वारा 16 विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया जा चुका है। भाजपा का घोषणा पत्र सत्य पर आधारित और कांग्रेस से कहीं बढ़कर होगा। उक्त बातें बीजेपी घोषणा पत्र समिति के संयोजक विजय बघेल ने भाजपा कार्यालय टीपी नगर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहीं।

बघेल ने कहा कि घोषणा पत्र बनाने के लिए हर वर्ग से मिलने जा रहे हैं। 90 विधानसभा क्षेत्र के लिए सुझाव पेटी बनाई गई है। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में जिस तरह जनता को छला है उससे अब जनता घोषणा पत्र से ऊब चुकी है। कांग्रेस सरकार से लोग परेशान हो चुके हैं। कांग्रेस सरकार में 108 संगठन ने लगातार हड़ताल किया है। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब हड़ताल के कारण 5 दिन मंत्रालय बंद रहा। सभी लोगों से मिलकर उनका सुझाव लिया जा रहा है। जो संवैधानिक व कानून के दायरे में होगा, उन्हें लागू करने पूरा प्रयास किया जाएगा। घोषणा पत्र में सुझाव के लिए ईमेल और व्हाट्सएप की सुविधा दी गई है। ईमेल में 2000 व्हाट्सएप में 20000 सुझाव मिल चुके हैं। इसके लिए 15-15 कमेटी बनाई गई है, जो संबंधित विभागों से जुड़ी मांगों को लिस्टिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा की प्रदेश में अधिक से अधिक सीट आएगी। मुखर पार्टी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ चुनाव में उतारा है और देखिए मैं कोरबा में बिना किसी टेंशन के चुनावी घोषणा पत्र के काम के लिए आया हुआ हूं। क्षेत्र के कार्यकर्ता व जनता इस बार अपनी पिछली गलती को नहीं दोहराएंगे। भूपेश बघेल चुनाव हारेंगे। भाजपा के सीएम चेहरा को लेकर उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं हूं। संगठन के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं। प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, कोरबा विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी लखनलाल देवांगन, गोपाल मोदी, जोगेश लांबा, हितानंद अग्रवाल, आत्मा नारायण पटेल सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.