भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र हेतु सुझाव देने अशोक वाटिका में एकत्र हुए शहर के भाजपाई








भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र समिति के प्रदेशाध्यक्ष श्री विजय बघेल जी ,सांसद दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के द्वारा घोषणा पत्र हेतु सुझाव एकत्र करने हेतु आज दिनांक 03/09/23 को अशोक वाटिका कोरबा आगमन सुबह 7 से 8 बजे हुआ।इस अवसर पर घोषणा पत्र में अधिवक्ता हित के मांग को लेकर भाजपा जिला विधि प्रकोष्ठ कोरबा के जिला संयोजक राजेद्र साहू जी के नेतृत्व में अधिवक्ता गण मुलाकात कर सुझाव पत्र दिया गया। एवम एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने संबंधी मांग रखी गई।जिसे सहर्ष स्वीकार किये।उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय बघेल जी ,विशिष्ठ अतिथि डा. राजीव सिंह ,जिलाध्यक्ष भा ज पा कोरबा, जागेश लाम्बा जी पूर्व महापौर , लखन लाल देवांगन जी कोरबा विधानसभा प्रत्याशी कोरबा, अशोक तिवारी जी वरिष्ठ अधिवक्ता एवम पूर्व सदस्य राज्य अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़, वरिष्ठ अधिवक्ता भोजराम राजवाड़े श्रीमति मधुलता राजवाड़े जी, संघ के ऊर्जावान सचिव नूतन सिंह ठाकुर जी,कोषाध्यक्ष अमरनाथ कौशिक , सहसचिव किरण भान शांडिल्य जी सह संयोजक भाजपा विधि प्रकोष्ठ कोरबा ,क्रीड सचिव रवि भगत ,कार्यालय प्रभारी भाजपा विधि प्रकोष्ठ ,सह आई टी सेल प्रभारी श्री रवि शर्मा जी ,जिला कार्य समिति सदस्य गण श्री राजेश्वर दीवान जी, भूपेंद्र मिश्रा जी, मिडिया प्रभारी रवि शुक्ला जी वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद कुमार साहू, रामशंकर साहू जी, एवम भाजपा पदाधिकारीगण की गरिमामय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन सह संयोजक किरण भान शांडिल्य जी द्वारा किया गया।





