March 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा एचपीसीएल एवं लायन्स क्लब के सयुंक्त तत्वावधान में लगाया गया निःशुल्क रक्तसमुह एवं मधुमेह जांच शिविर

 

 


कोरबा त्रिनेत्र टाइम्स:: जिले के कटघोरा तहसील की अग्रणी समाज सेवी संस्था लायन्स क्लब कटघोरा छुरी व हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कम्पनी लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में कटघोरा नगर के मध्य स्थित गोमती फ्यूल्स में रक्तसमुह, बी.पी. एव मधुमेह का निःशुल्क शिविर मुख्य आतिथ्य एचपीसीएल के सेल्स आफिसर शुभम पायरा, नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई राजकुमार अग्रवाल के विशिष्ट आतिथ्य में और क्लब अध्यक्ष अजय धनोंदिया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम क्लब के सदस्यों के द्वारा सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया गया। क्लब के अध्यक्ष अजय धनोंदिया ने सभी को कार्यक्रम के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई।
इस शिविर में सहयोग प्रदान करने वाले लेब टेक्नीशियन एम.एल. चंद्राकर जोन चेयरमैन घनश्याम शर्मा, क्लब अध्यक्ष अजय धनोंदिया, कोषाध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, संरक्षक मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष द्वितीय राकेश पांडेय, राकेश शर्मा, मुकेश गुप्ता, नितिन मित्तल, अरुण जोशी, लव गर्ग, निखिल मित्तल सहित नगर के नागरिक उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.