प्रदेश सचिव बनने के बाद प्रथम कोरबा जिला आगमन पर विकास शुक्ला का हुआ भव्य स्वागत
1 min read



छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नव-नियुक्त छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव बनने के बाद प्रथम कोरबा नगर आगमन पर उनके समर्थको के साथ ही कांग्रेस के ऊर्जावान सदस्यों के द्वारा ग्राम मूंनगाडीह, पाली, नुनेरा, तिवरता, झाबर और बजरंग चौक दीपका में भव्य आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ा के साथ स्वागत कर मिठाई बांटकर उनका स्वागत किया गया।
प्रदेश सचिव बनकर प्रथम दीपका आगमन पर विकास शुक्ला ने कहा कि “प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त पुरुषोत्तम कंवर एवं वरिष्ठ नेताओं ने मुझ पर विश्वास कर इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है सभी के विश्वास पर मैं खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा एवं आगामी विधानसभा चुनाव में कोरबा जिले के चारों विधानसभा सीट को जीतकर हम लोग भूपेश बघेल को पुनः मुख्यमंत्री बनाएंगे।”
अंचल के कोरबा-पश्चिम क्षेत्र दीपका बजरंग चौक में आयोजित स्वागत समारोह में इंटक प्रोजेक्ट अध्यक्ष जीवरखन चंद्रा, सचिव छंद राम राठौर, राजेश सिंह, गया प्रसाद चंद्रा, रामकुमार कंवर, उत्तम दुबे, विशाल शुक्ला, हरिनारायण यादव, कुलदीप तिवारी, नितेश शर्मा, देवेंद्र खरे, संतोष जायसवाल, सतीश त्रिपाठी, मार्शल एंथोनी, रजनीश मरावी, अनिल जटवार, कासिब हुसैन, सचिन खाखा, मनीराम निराला सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







