March 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

चोरों की नजर लेमरू-देवपहरी मुख्य मार्ग पर लगे 11 केव्ही के बिजली खंबो पर

 


अज्ञात चोरों ने आधी रात में काट गिराया 3 बिजली के खंबे
 कोरबा जिले में खंभा चोरी होने की घटना फिर एक बार सामने आ रही है प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरबा विकासखंड के ग्राम पंचायत देवपहरी-लेमरू मुख्य मार्ग पर लगे बिजली के खंभे को अज्ञात चोरों द्वारा काट दिया गया। जिसकी वजह से वहां की बिजली व्यवस्था बाधित है। कुछ दिनों पूर्व तहसील अजगरबहार के ग्राम पंचायत माखुरपानी के आश्रित ग्राम छातासराई जंगल में भी लोहे के खंभे को काट कर चोरी करने की जानकारी मिली थी। फिर एक बार चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं और उन्होंने लोहे के बने विद्युत 11केव्ही के खंभो को काटना प्रारंभ कर दिया है। बताया जा रहा हैं की खंबो की कटिंग के लिए बाकायदा गैस कटर का उपयोग भी किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना कोरबा जिला के लेमरू थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत देवपहरी के आश्रित ग्राम जांमभाठा-सोनारी रोड़ के पास की बताई जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.