July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा पुलिस ने अज्ञात बुजुर्ग महिला के शव का विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार

1 min read

कोरबा  में एक बार फिर पुलिस का मानवीय चेहरा आमजनो के सामने आया है। नदी में बह कर आए एक बुजुर्ग महिला के शव की शिनाख्ती नही होने पर सप्ताह भर इंतजार करने के बाद पुलिस ने उसका विधि-विधान से अंतिम संस्कार कर दिया। मामला कोतवाली क्षेत्र के सर्वमंगला चौकी का है। कुछ सप्ताह पहले हरदेव नदी में एक महिला की लाश मिली थी। जिसे पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। उसकी शिनाख्ती का काफी प्रयास किया गया, मगर काफी दिनों बाद भी मृतका के परिजन का कुछ पता नहीं चल पाया और बॉडी भी डीकंपोज होना शुरू हो गई। लिहाजा सर्वमंगला पुलिस चौकी के प्रभारी वैभव तिवारी ने अपने मातहतों के साथ महिला के शव का विधि-विधान से अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस की इस पहल को लेकर शहर में काफी चर्चा हो रही हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.