February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर दुल्हन की तरह सजी सर्वमंगला पुलिस चौकी

 


कोरबा  भारत वर्ष में स्वतंत्रता दिवस को पुरे देश भर में बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। जहां समस्त सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय व तमाम विभाग अपने-अपने तरीके से स्वतंत्रा दिवस की तैयारियों में लगे हैं। जिसमें कोरबा में भी समस्त विभागों में भी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या से ही तैयारियां की गई हैं।
इसमें कोरबा जिला के सर्वमंगला चौकी को वैभव तिवारी के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पूरे चौकी परिसर को एक दुल्हन की भांति सजाया गया है। जिसमें तिरंगे के रंगों के गुब्बारे व इलेक्ट्रॉनिक लाइट से बेहतरीन तरीके से सजाया गया है। सर्वमंगला चौकी की पुलिस द्वारा पूरी मेहनत व लगन से थाना परिसर को सजाया गया है। जिससे वास्तव में एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है।
जो भी सर्वमंगला पुलिस चौकी परिसर के आगे से निकला कुछ समय पुलिस चौकी को ही निहारता रह गया, चौकी प्रभारी वैभव तिवारी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर हम उन वीर सपूतों को याद करते हुए हमें उनके बलिदान को नहीं भूलना चाहिएl
आज भारतवर्ष में हम जितने भी पर्व मना पा रहे हैं यह सब उन वीर जवानों के बलिदान की खातिर ही मना पा रहे हैं व आजादी की सांस ले पा रहे हैं। भारत की देश की सीमाओं पर जो हमारे जवान रात दिन सुरक्षा के लिए तैनात हैं। उन्हें भी हम दिल से नमन करते हैं। जिस प्रकार से हम अपने घरों को भी पर्व पर सजाते हैं व बड़े उत्ताह के साथ मनाते हैं। उसी प्रकार से हम भारत वासियों का भी यह कर्तव्य बनता है कि हमें उन वीर जवानों की हौसला अफजाई में पूरे उत्साह के साथ मनाना चाहिए। हमें उन वीर जवानों पर दिल से गर्व होना चाहिए जो रात दिन देश की सीमाओं पर अपने घर परिवार से दूर रहकर हमारे परिवारों की रक्षा के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
आज देश भर में स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ की पूर्व संध्या की बेला पर सर्वमंगला पुलिस चौकी परिसर में पुलिस कर्मियों ने तिरंगे को सम्मान देते हुए पुलिस चौकी के मुख्य द्वार से लेकर पूरे पुलिस चौकी परिसर को सजाया गया है जिसमें थाना के समस्त पुलिस कर्मियों का विशेष योगदान रहा है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.