दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति कोसाबाड़ी की बैठक सम्पन्न, पूनः निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए विवेक पांडेय






कोरबा दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति कोसाबाड़ी कोरबा की सामान्य बैठक 13/8/2023 को समिति कार्यालय में संपन्न हुई जिसमे वरिष्ठ सभी सदस्यों ने भाग लिया ।

इस दौरान वर्ष 2023 की दुर्गा पूजा के लिए रूप रेखा एवं नई समिति पर चर्चा हुई। विगत वर्ष 2022 का लेखा जोखा प्रस्तुत किए जाने उपरांत पुनः विवेक पाण्डेय जी को समिति ने निर्विरोध अध्यक्ष का दायित्व सौंपा एवम समिति के अन्य पदाधिकारी का चयन की जिम्मेदारी दी गई ।

विगत कई वर्षों से कोरबा जिला की सबसे बड़ी पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति द्वारा हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम
आयोजित किया जाता रहा है । इस वर्ष भी दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाने समिति द्वारा योजना बनाई गई।

समिति की बैठक में संतोष खरे ,ठाकुर छन्नू सिंह ,रूपेश शर्मा, शशिकांत शुक्ला, देवांगन जी,अंकित तिवारी, रोहन सिंह, जीतू पटेल, अमित पटेल, गोविंद साहू, अनिल वस्त्रकार, तनय ठाकुर, साई शर्मा, हिमांशु यादव, राजेश अग्रवाल, उपस्थित रहे






