February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

जन घोषणा पत्र हमारे लिए संकल्प पत्र है, जो हम कहेंगे उसे पूरा करेंगे- अरुण साव

विभीषिका और नर संहार कुछ महत्वाकांक्षी कांग्रेसी नेताओं के व्यक्तिगत स्वार्थ के कारण हुआ, इतिहास उन्हें कभी माफ नहीं करेगी- अरुण साव

अंबिकापुर।।

भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में भाजपा के जैन घोषणा पत्र सुझाव पेटी का विमोचन किया तथा विधानसभा वार पेटी का वितरण किया गया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है उसे पूरा करती है, जन घोषणा पत्र हमारे लिए संकल्प पत्र है जो हम कहेंगे उसे पूरा करेंगे। उन्होंने विभाजन विभीषिका दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक तरफ आजादी की खुशियां थी तो दूसरी ओर विभाजन का दर्द था, न जाने कितने कत्लेआम हुए, न जाने कितनों का खून बहा, न जाने कितनी बहने विधवा हुईं और न जाने कितनी माताओं की गोद सूनी हो गई , कैसा भयानक मंजर रहा होगा इसकी कल्पना कीजिए। और यह सब विभीषिका और नर संहार कुछ कांग्रेसी नेताओं के व्यक्तिगत स्वार्थ के कारण हुआ, इतिहास कभी उन्हें माफ नहीं करेगी।
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह और अंबिकापुर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय से गांधी चौक तक मौन रैली निकाली गई।
संकल्प भवन भाजपा कार्यालय के कार्यक्रम में भाजपा की रीति नीति और मोदी सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर सीतापुर के कांग्रेसी नेता जय भगवान अग्रवाल के नेतृत्व में रामशरण कुशवाहा, बहाल राम, कृष पाल सिंह, बंटी सिंह, पूर्णवासी यादव, पारस नाथ यादव, सूरज यादव, बीरबल यादव और अन्य लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने फूल माला से उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, कमलभान सिंह, सिद्धनाथ पैकरा, उद्धेश्वरी पैकरा, बाबूलाल अग्रवाल, ओम प्रकाश जयसवाल, अभिमन्यु गुप्ता, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, प्रबोध मिंज, फुलेश्वरी सिंह, अरुणा सिंह, रामकिशुन सिंह, गोपाल राम, प्रशांत त्रिपाठी , विनोद हर्ष, डी के पुरिया, मंजूषा भगत, विकास पांडेय, विजय व्यापारी, आलोक दुबे, अभिषेक शर्मा, संतोष दास, रूपेश दुबे, राजेश अग्रवाल, आकाश गुप्ता, मनोज गुप्ता, अजय सिंह बबलू, सर्वेश तिवारी, रामप्रवेश पांडे, दीपक सिंह तोमर, प्रेमा नंद तिग्गा, विकास वर्मा, निलेश सिंह, शैलेश सिंह, शरद सिन्हा, दुर्गा शंकर दास, बबलू शर्मा, उमाशंकर उपाध्याय, नकुल सोनकर, संजय अग्रवाल, बीरेंद्र बघेल, विवेक दुबे, मुकेश तिवारी, पूरन टेकाम, हरमिंदर सिंह टिन्नी, अनिल जयसवाल, वेदांत तिवारी, कमलेश तिवारी, प्रयाग साहू, संजीव वर्मा, निशांत सिंह सोलू, मनोज सोनी, अनुराधा गोस्वामी, मनीष बारी, निरंजन राय, प्रीति सिंह, संजय त्रिपाठी, प्रियंका चौबे, नीलम राजवाड़े, सरिता जयसवाल, रश्मि जयसवाल, स्वेता गुप्ता, इंदु नेताम, दीपक गर्ग, नेपाल इतवार, सोनू मुदलियार, बबली नेताम, गणेश्वरी चौहान, संगीता सोनी, भूपेश यादव, बीर सोनी, रवि जयसवाल, अमोघ कश्यप, विवेक सिंह, राकेश गुप्ता, अभिषेक सिंह, बृजकिशोर सोनी, गोविंद जद्दार, मोंटी यादव, दिव्यांशु केशरी, अजय सोनी, गायत्री बघेल, शुभम अग्रवाल, सतीश शर्मा, पिगन विश्वकर्मा, मंटू पाठक, रवि सोनी, गणेश कुशवाहा, आशीष अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.