42 वॉ राष्ट्रीय व्यापारी दिवस नई दिल्ली में सम्पन्न बाबूलाल गुप्ता जी बनाये गये नये राष्ट्रीय अध्यक्ष







दिनॉक 9 अगस्त 2023 को 42 वॉ ’’ राष्ट्रीय व्यापारी दिवस ’’ नई दिल्ली के कॉन्सीटयूशन क्लब में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में केन्द्रीय मंत्री मा. प्रहलाद पटेल, मा. भानुप्रताप सिंह एवं मा. सुनील सिंघी ( व्यापारी कल्याण बोर्ड भारत सरकार के अध्यक्ष ) उपस्थित थे।
छ.ग. भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष अशोक मोदी (कोरबा) महामंत्री अशोक अग्रवाल (रायपुर ) उपाध्यक्ष सुधीर कुमार बंसल (दुर्ग ), प्रतिनिधि श्री हेमचंद जोशी जी एवं दुर्ग के सांसद विजय बघेल जी की भी गरिमामय उपस्थिति थी। व्यापारी दिवस के इस अवसर पर बाबूलाल गुप्ता जी को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का ’’ राष्ट्रीय अध्यक्ष ’’ मनोनीत किया गया जिनको सभी ने अपनी अपनी शुभकामनॉए दी।
सर्वप्रथम कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि मा. प्रहलाद खण्डेलवाल जी ने बताया कि जी.एस.टी.व्यापारियों के लिये एक समस्या बन गया है इसका सरलीकरण होना चाहिये ओर इसमें स्थिरता होनी चाहिये जी.एस.टी. में होने वाले इस रोज रोज के इस बदलाव से व्यापारी परेशान हैं।

इसके पश्चात मा. सुनील ंिसंघी जी ने अपने उद्बोधन में बताया कि व्यापारी कल्याण बोर्ड की राष्ट्रीय स्तर के साथ साथ प्रांतीय स्तर एवं जिला स्तर पर भी गठन किया जायेगा जिससे व्यापारियों की होने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान हो सकेगा।
छ.ग. भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष अशोक मोदी जी ने अपने उद्बोधन में बताया कि जी.एस.टी. का और सरलीकरण होना चाहिये इसमें अब तक लगभग 937 संशोधन हो चुके है लेकिन अब भी यह अव्यवहारिक है तथा इसमें और संशोधन की आवश्यकता है, उन्होने बताया कि मा. नरेन्द्र मोदी जी की सरकार व्यापारियों की हितैषी है एवं इस सरकार में व्यापारी भी अपना व्यापार सरलता और स्वच्छन्दता से कर रहा है अन्य किसी सरकार के आने से शायद व्यापारी इतनी स्वतंत्रता से व्यापार ना कर सके किन्तु फिर भी इस सरकार को टी.डी.एस. तथा टी.सी.एस के विभिन्न स्वरूपों में कमी करना चाहियंे क्योंकि व्यापारी का पूरा समय सरकार की इन्ही नीतियों को पूर्ण करने में निकल जाता है तो व्यापारी अपना व्यापार कब और कैसे करे?

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य विशिष्ठ अतिथियों ने भी अपने उद्बोधन में उपस्थित समस्त व्यापारियों को आश्वस्त किया कि वे व्यापारियों के साथ खडे है।
कार्यक्रम में लगभग 27 प्रदेशों से बडी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित थे जिन्होने कार्यक्रम का लाभ उठाया।





