February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

दर्री बैराज से बरमपुर तक सड़क हेतु एसईसीएल प्रबंधन ने जारी किया स्वीकृति पत्र

 


कोरबा शहर के दर्री बैराज से बरमपुर तक सड़क हेतु एसईसीएल प्रबंधन ने लगभग 84 करोड़ की लागत से बनने वाले दर्री बराज से बरमपुर तक लगभग 8.20 किलोमीटर लम्बाई के सड़क निर्माण हेतु महाप्रबंधक सिविल द्वारा सहमति पत्र दिनांक 9 अगस्त को जारी कर दी है। कोरबा जिला कलेक्टर को सम्बोधित पत्र में एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर के सिविल महाप्रबंधक द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि उक्त सड़क निर्माण कार्य पर लगभग 84 करोड़ रूपये की लागत वहन करने के लिए एसईसीएल प्रबंधन ने सहर्ष अनुमोदन प्रदान कर दिया है।
पत्र में लिखा गया है कि सड़क निर्माण कार्य दो साल के भीतर पूरा किया जाएगा और इस पर अनुमानित लागत की उपर्युक्त राशि एसईसीएल प्रबंधन द्वारा चार किस्तों में जारी की जाएगी। सड़क निर्माण का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा। पत्र में उन स्थितियों व शर्तों का विवरण दिया गया है जिसके तहत चार किस्तों में एसईसीएल द्वारा सड़क निर्माण लागत का भुगतान जारी किया जावेगा। प्रथम किस्त के तौर पर अनुमानित निर्माण लागत की 20 प्रतिशत राशि जारी की जायेगी। दूसरी किस्त के लिए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित प्रारूप के अनुसार राज्य सरकार से उपयोगिता प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद अनुमानित लागत या कार्य आदेश मूल्य का 30 प्रतिशत जो भी कम हो, जो व्यय विवरण, कार्य की भौतिक स्थिति एवं लोक निर्माण विभाग, कोरबा द्वारा जारी कार्यादेश की प्रमाणित प्रति के आधार पर होगा, जारी किया जावेगा। तीसरी किस्त के रूप में अनुमानित लागत या कार्य आदेश मूल्य का 30 प्रतिशत जो भी कम हो जो निर्धारित प्रारूप के अनुसार राज्य सरकार से उपयोगिता प्रमाण पत्र की प्राप्ति और व्यय विवरण एवं कार्य की भौतिक स्थिति पर आधारित होगा। जबकि जारी की जाने वाली चौथी या अंतिम किस्त के रूप में शेष बकाया राशि का भुगतान किया जावेगा जो काम पूरा होने के बाद और राज्य सरकार द्वारा प्रमाणित होगा और अनुमानित लागत या कार्य आदेश मूल्य या कार्य के समापन मूल्य तक सीमित, जो भी सबसे कम हो, राज्य सरकार से उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के अधीन है एवं निर्धारित प्रारूप के अनुसार व्यय विवरण व कार्य की भौतिक स्थिति के अधीन होगा। अब एसईसीएल के सौजन्य से दर्री बैराज से बरमपुर का आवागमन सहज व सुलभ हो पाना संभव हो सकेगा।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.