तिरंगे की आन में सड़कों पर उतरा बांकी मोंगरा, उदय शर्मा के नेतृत्व में निकली भव्य बाइक रैली



बारिश और मौसम की परवाह किए बिना युवाओं ने दिखाया राष्ट्रप्रेम का जोश, नर्मदेश्वर महिला मंडल ने तिलक लगाकर किया कार्यकर्ताओं का स्वागत
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**//** बांकी मोंगरा। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बांकी मोंगरा मंडल में गुरुवार को राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम से सराबोर भव्य तिरंगा बाइक रैली एवं विजय रैली निकाली गई। मंडल अध्यक्ष श्री उदय शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में युवा मोर्चा सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए कार्यकर्ताओं ने पूरे क्षेत्र में राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।

रैली के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से बांकी मोंगरा का वातावरण राष्ट्रभक्ति से गूंज उठा। बाइक पर लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया। युवा कार्यकर्ताओं में रैली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
महिला मंडल ने किया आत्मीय स्वागत
रैली का एक विशेष आकर्षण नर्मदेश्वर महिला मंडल द्वारा किया गया स्वागत रहा। मंडल महामंत्री श्रीमती अनीता राजपूत के नेतृत्व में महिला मंडल की सदस्यों ने रैली में शामिल कार्यकर्ताओं का विजय तिलक लगाकर स्वागत एवं सम्मान किया। महिला मंडल के इस आत्मीय अभिनंदन से कार्यकर्ताओं में उत्साह और बढ़ गया।
मंडल पदाधिकारियों और युवाओं की रही सक्रिय भागीदारी
आयोजन में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुंदर बंजारे, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, मंडल मंत्री प्रणय मिश्रा, संजय दास, मारुति नंदन राजपूत, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सूरज मिश्रा, मंडल महामंत्री निखिल सिगोतीया, संतोष शर्मा, हेम सिंह, राहुल दुबे, इनायतुल्लाह, अरुण दास, रुक्मणी साहू, माधुरी मिश्रा, दीपा दास, आशा यादव एवं लक्ष्मी धीवर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रैली में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विशेष उत्साह के साथ सहभागिता निभाई। पूरे आयोजन में कार्यकर्ताओं की एकजुटता और अनुशासन साफ दिखाई दिया।
तिरंगा बना एकता और राष्ट्रगौरव का संदेश
भव्य तिरंगा यात्रा ने बांकी मोंगरा क्षेत्र में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने गौरव और जिम्मेदारी से जोड़ने का माध्यम है।
रैली के दौरान तिरंगे की शान और राष्ट्रप्रेम के जोश से सराबोर कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनी सहभागिता निभाई। आयोजन ने क्षेत्र में एकता, अनुशासन, उत्साह और देशभक्ति की भावना को नई ऊर्जा प्रदान की।
अंत में पूरे उत्साह के साथ “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के जयघोष गूंजते रहे और बांकी मोंगरा की धरती राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगी नजर आई।


