March 28, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा नगर निगम महापौर ने वार्ड क्र-11 में नेत्र शिविर का किया शुभारंभ

कोरबा जिले के वार्ड क्र-11 नई बस्ती में श्रीगणेश विनायक आई हास्पिटल कोरबा के सौजन्य से निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन सामुदायिक भवन में कराया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि महापौर राजकिशोर प्रसाद ने नेत्र शिविर का शुभारंभ किया, उनके साथ वार्ड क्र. 11 के पार्षद दिनेश सोनी उपस्थित थे। वार्डवासियों की नेत्र की समस्या को देखते हुए नेत्र चिकित्सकों के माध्यम से इस शिविर का आयोजन किया गया। आंखों की जांच, चश्में का नम्बर प्रदान कर उन्हें लगने वाले चश्में प्रदान कराने तथा मोतियाबिन्द की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई, जिसका लाभ वार्ड की जनता को मिल रहा है।
महापौर ने बताया कि नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही है, उसका लाभ भी पूरे क्षेत्र की जनता को मिल रहा है।
उक्त शिविर के दौरान महापौर राजकिशेार प्रसाद के साथ ही मेयर इन काउंसिल सदस्य संतोष राठौर के अलावा पार्षद दिनेश सोनी, मनोज यादव, शिव कुमारी दिव्य, संतोष साहू, चन्द्रकांत श्रीवास, सरस्वती, अंजू रत्नाकर, आरती वस्त्रकार, चन्द्रहास श्रीवास, सुरेश साहू व अन्य नागरिकगण उपस्थित थे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.