July 22, 2025

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा मणिपुर हिंसा का एटक ने विरोध जताते हूए राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

 

कोरबा जिले में मणिपुर हिंसा और आदिवासी महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में एल्युमिनियम एंप्लाइज यूनियन (एटक) ने तानसेन चौक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के उपरांत राष्ट्रपति के नाम संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महासचिव हरिनाथ सिंह ने कहा कि मणिपुर में जिस तरह से महिलाओं पर अत्याचार हुए हैं उसने पूरे विश्व भर में भारत देश को शर्मसार कर दिया है। यह बहुत ही जघन्य अपराध है। ऐसा भारत देश में पहली बार हुआ होगा कि महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाया गया है। उनके साथ बलात्कार किया गया है। महिलाओं के साथ जिन लोगों ने भी यह कृत्य किया है उनको फांसी दे देनी चाहिए। एलुमिनियम एंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष एस.के. सिंह और महासचिव सुनील सिंह ने कहा कि मणिपुर में जो हिंसा फैली हुई है उस पर केंद्र और राज्य सरकार को कड़े कदम उठाकर हिंसा पर रोक लगाना चाहिए। आदिवासी महिलाओं पर जो लोग अत्याचार कर रहे हैं उनको कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए, लेकिन सरकार मौन हैं। उन्होंने मांग की है कि राज्य सरकार पर कार्रवाई करते हुए मणिपुर सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू किया जाना चाहिए।
रैली निकालते हुए संयुक्त कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान संगठन मंत्री धर्मेंद्र तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, पी.के. वर्मा, अविनाश सिंह, अनूप सिंह, अवधेश सिंह, घनश्याम पटेल, धर्मेंद्र, संजय यादव, नरेश खुटे, मुकेश, रामायण यादव, मनोज प्रजापति, संतोषी बरेठ, इंद्राणी श्रीवास, बबली बरेठ, राम्भा, बुधवारिन, विजयलक्ष्मी चौहान के साथ अन्य उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.