March 28, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा डीडीएम रोड जलाराम मंदिर के समीप जलभराव की शिकायत पर पहुंचे नगर निगम महापौर, कराया निराकरण

 


कोरबा जिला नगर निगम महापौर राजकिशोर प्रसाद को वार्ड क्र-02 स्वामी विवेकानंद मार्ग जलाराम मंदिर के समीप वार्ड वासियों की शिकायत मिली कि गलियों तथा आसपास जलभराव तथा जलाराम मंदिर के सामने गड्ढे में जलभराव होकर तालाबनुमा स्थिति निर्मित हो जाने से वहां मच्छरों के पनपने तथा गंदगी के अभाव से आस-पास के रहने वाले वार्डवासियों को अत्यधिक परेशानियां हो रही हैं।
इस शिकायत पर महापौर के द्वारा तत्काल संज्ञान में लेते हुए निगम के अधिकारियों को मौके पर जे.सी.बी. के माध्यम से जल भराव को खाली करवाया गया, समीप ही बने नाले में जाम की वजह से निकासी की समस्या से निर्मित हुई थी। उसे तत्काल दूर कराया गया।
महापौर  प्रसाद ने स्थानीय लोगों से निवेदन किया है कि गढ्ढों के आसपास गंदगी न होने दें घरों से निकले अपशिष्ट पदार्थ प्लास्टिक आदि को नालियों में न डालें जिससे नालियों को जाम होने से बचाया जा सके तथा नालियों पर स्लैब से पक्का न करें जिससे सफाई के वक्त उसे तोड़कर हटाने की नौबत न आये। नालियों को निर्बाध गति से बहने से नालियों के गंदे पानी के भराव से बच सकें।
भ्रमण के दौरान महापौर के साथ बंटी शर्मा, लक्ष्मीनारायण देवांगन, आशु केशरवानी, रवि अग्रवाल, मनोज शर्मा, बलबीर अग्रवाल, राजीव सिंग, संजीव कुमार गर्ग, विशाल अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, बंटी अग्रवाल के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.