March 28, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा पदोन्नति नीति में किए संशोधन को वापस लेने उठी मांग



कोरबा एचएमएस से संबद्ध कोयला श्रमिक सभा ने कोल इंडिया के अध्यक्ष को पत्र लिखा है, जिसमें कोयला कंपनियों के कर्मचारियों के अधिकारी वर्ग में प्रमोट करने को लेकर जारी पदोन्नति नीति को वापस लेने मांग की है। पदोन्नति नीति में संशोधन के बाद माइनिंग कर्मचारियों का विरोध भी सामने आया था।
कोयला खदानों में कार्यरत माइनिंग कर्मचारियों को फर्स्ट क्लास व सेकंड क्लास मैनेजर की परीक्षा देने के बाद अधिकारी बनने का मौका मिल जाता था, लेकिन अब नई पदोन्नति नीति में ग्रेड ए में तीन साल का अनुभव जरूरी है। परीक्षा पास करने के बाद भी कर्मचारियों को ग्रेड सी से ग्रेड ए में आने के बाद तीन साल का अनुभव लेने के बाद ही अधिकारी वर्ग में प्रमोट किया जाएगा।
इससे अब नई पदोन्नति नीति का विरोध शुरू हो गया है। कोयला श्रमिक सभा ने भी पुराने पदोन्नति नीति को ही कोल इंडिया में लागू करने की मांग की है। पत्र में एचएमएस नेता शिवकुमार यादव ने बताया है कि माइनिंग सरदार या ओवर मैन के ग्रेड ए तक पहुंचने में ही 25 साल या इससे अधिक का समय लग जाता है। इसके बाद भूमिगत खदान में 3 साल का अनुभव भी जरूरी है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.