August 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा छग राज्य विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन का स्थापना दिवस समारोह व राज्य स्तरीय सम्मेलन 1 अगस्त को

1 min read

 

 जूनियर क्लब कोरबा-पश्चिम दर्री में होगा समारोह
कोरबा  छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन का 22वां स्थापना दिवस समारोह एवं राज्य स्तरीय सम्मेलन 1 अगस्त को श्रम कल्याण केंद्र छराविमं कोरबा-पश्चिम (दर्री) में सुबह 9 बजे से आयोजित किया गया है। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल होंगे। अध्यक्षता हरिश्चंद्र निषाद प्रदेशाध्यक्ष छगविमं पेंशनर्स एसोसिएशन करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में हेमंत वर्मा अध्यक्ष राज्य विद्युत नियामक आयोग छग एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर राजकिशोर प्रसाद, एस.के. कटियार प्रबंध निदेशक उत्पादन कंपनी, इंजी. मनोज खरे प्रबंध निदेशक वितरण कंपनी, इंजी. संजय शर्मा मुख्य अभियंता कोरबा-पश्चिम, इंजी. शैलेंद्र शर्मा मुख्य अभियंता डीएसपीएम कोरबा पूर्व एवं इंजी. रोहित कुमार डहरवाल मुख्य अभियंता प्रशिक्षण कोरबा उपस्थित रहेंगे।
समारोह एवं राज्य स्तरीय सम्मेलन में 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पेंशनरों को मुख्य अतिथि की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर परिचर्चा एवं निराकरण के लिए उचित पहल की जाएगी। समारोह में जिला इकाई कोरबा के अतिरिक्त छराविमं की उत्पादन, वितरण एवं पारेषण कंपनियों से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग आदि समस्त छत्तीसगढ़ के पेंशनर शामिल होंगे। छराविमं पेंशनर्स एसोसिएशन जिला इकाई कोरबा के सचिव एन.सी. जैन ने प्रदेश के विद्युत मंडल से सेवानिवृत्त समस्त पेंशनरों से उक्त समारोह में शामिल होकर समारोह को सफल बनाने की अपील की है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.