February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बस्तर  12 समुदायों के अनुसूचित जनजाति में शामिल किये जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया….आदिवासी हित के इतने बड़े मुद्दे पर कांग्रेस सांसदों का सदन में न रहना प्रमाणित करता है कांग्रेस आदिवासी विरोधी:चैतराम अटामी….आदिवासी समाज कांग्रेस का ये चरित्र कभी भूलेगा नही…प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

  1. दंतेवाड़ा | भाजपा जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा चैतराम अटामी ने 12 समुदायों को अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री द्वय अमित शाह व अर्जुन मुण्डा तथा केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह का आभार व्यक्त किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी ने बताया की इस संबंध में संसद में प्रस्तुत विधेयक पर हुई चर्चा में भाग लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने मजबूती से इन समुदायों का पक्ष रखा जिसके लिये उन्हें में धन्यवाद् देता हु | अटामी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज की 42 जातियाँ निवास करती है | यह निर्णय न केवल छत्तीसगढ़ में निवासरत आदिवासी समुदायों के लिए, अपितु देशभर में निवासरत 700 (सात सौ) जनजाति समुदायों के लिए ऐतिहासिक है। जिन 12 जातियों को सूची में लाने के लिए यह संशोधन प्रस्ताव लाया गया है, उनमें से 10 जातियाँ लिपिकीय त्रुटियों के कारण संविधान प्रदत्त अधिकारों और लाभ से आजादी के इतने वर्षों बाद भी वंचित थीं।

भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी ने छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपति का दत्तक पुत्र कही जाने वाली विशेष पिछड़ी पण्डो जनजाति समाज का उल्लेख कर कहा कि आजादी के 75 वर्ष बाद भी अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल नहीं किए गए थे। छत्तीसगढ़ आदिवासी बहुल राज्य है जहाँ आदिवासियों को त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों में भाग लेने का अधिकार प्राप्त है, लेकिन सूची से बाहर जनजाति समुदायों के लोग किसी भी तरह चुनाव में भाग नहीं ले पाते थे।श्री अटामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी व केंद्रीय मंत्री श्री मुंडा के प्रयासों से सभी अनुसूचित जनजाति समुदायों को उनका अधिकार मिला। सदन में विपक्ष की गैर मौजूदगी पर भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के कोटे से आने वाले राज्यसभा सदस्यों को सदन में उपस्थित होकर इस विधेयक का स्वागत व समर्थन करना था। सदन से बाहर दोनों राज्ससभा सदस्य केंद्र सरकार पर मदद नहीं करने का आरोप लगाते हैं। अटामी ने कहा कि अविभाजित मध्यप्रदेश में जनजातियों को उनका अधिकार नहीं मिल रहा था, इसलिए पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया और 15 वर्षों के भाजपा शासनकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में आदिवासियों के कल्याण के लिए काफी काम हुए इससे विपरीत देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू का समर्थन न कर छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के लोकसभा सांसद,राजयसभा सांसद व विधायको ने आदिवासीयो को छलने का कार्य किया |

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.