August 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा कटघोरा अपर कलेक्टर का जिम्मा दिया गया दिनेश कुमार नाग को

 


कोरबा नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय रहेंगे यथावत
कोरबा छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 35 अधिकारियों को क्रमोन्नत कर नियुक्त किया है। इस संबंध में आदेश सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय से जारी कर दिया है। जारी आदेश के तहत कोरबा नगर निगम के आयुक्त प्रभाकर पांडेय, रायगढ़ के आयुक्त सुनील कुमार चंद्रवंशी सहित कई अन्य जिलों के आयुक्त/अधिकारी अपने पद पर यथावत बने रहेंगे।
इसी कड़ी में कोरबा जिले के कटघोरा में संयुक्त कलेक्टर दिनेश कुमार नाग अपर कलेक्टर पदस्थ किए गए हैं। यहां के पहले अपर कलेक्टर विजेंद्र सिंह पाटले का तबादला हो चुका है। उनके रिक्त स्थान पर दिनेश कुमार नाग भेजे गए हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.