August 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा विधायक, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को जांजगीर-चांपा, गौरेला-पेंड्रा-मरावही और सक्ती का मिला प्रभार

1 min read

कोरबा कैबिनेट मंत्रियों के जिला प्रभार में बदलाव


कोरबा  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कैबिनेट मंत्रियों के जिला प्रभार में बदलाव किया गया है। जिसका आदेश सचिव डी.डी. सिंह ने जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव को बेमेतरा और कबीरधाम का प्रभार दिया गया है। वहीं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को महासमुंद और बिलासपुर का प्रभार सौंपा गया है।
मंत्री रविंद्र चौबे को रायपुर औऱ रायगढ़, मंत्री मोहम्मद अकबर को दुर्ग औऱ बालोद, कवासी लखमा को बस्तर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंडागांव औऱ नारायणपुर का प्रभार दिया गया है।
इसी कड़ी में मंत्री जयसिंह अग्रवाल को जांजगीर-चांपा, गौरेला-पेंड्रा-मरावही और सक्ती, मंत्री शिवकुमार डहरिया को सरगुजा बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, कोरबा, मंत्री अनिला भेड़िया को उत्तर बस्तर, कांकेर और धमतरी, गुरू रूद्र कुमार को मुंगेली और सुकमा, मंत्री उमेश पटेल को बलौदाबाजार-भाटापारा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ औऱ जशपुर का प्रभार दिया गया है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.