March 28, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

रोटरी क्लब आफ कोरबा द्वारा किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन

 


50 यूनिट रक्तदान किया बिलासा ब्लड बैंक की सहयोग से जैन भवन में

रोटरी क्लब आफ कोरबा द्वारा जैन भवन कोरबा में रक्तदान शिविर का आयोजन बिलासा ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया। जिसमें रोटरी क्लब के सदस्यों के साथ अन्य सनातनी भाईयों द्वारा भी रक्तदान कर धर्मलाभ प्राप्त किया गया। कुल 50 यूनिट रक्तदान किया गया। सभी रक्त दानदाताओं का रोटरी क्लब ऑफ कोरबा बहुत बहुत अनुमोदना करता है एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।


इस शिविर में रोटरी क्लब के अध्यक्ष साकेत बुधिया, सचिव प्रेम प्रकाश गुप्ता, पारस जैन, संजय अग्रवाल, सतनाम मल्होत्रा, संजय बुधिया, जय किशन सोनी ,मुकेश अग्रवाल ,दीपक अग्रवाल, मनीष अग्रवाल,नितिन चतुर्वेदी,संदीप शर्मा, रुपाली सुनहरे, महेंद्र चोपड़ा, निकेश भूटानी,संजय अग्रवाल(गुड़ु) सागर मखीजा,साहिल क्षेत्रपाल, रजनीश अग्रवाल, विक्रम अग्रवाल एवं बिलासा ब्लड बैंक के सदस्य उपस्थित थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.