July 21, 2025

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

आशिका और क्रांति ने “एक शाम भारत जोड़ो यात्रियों के नाम” कार्यक्रम के सफल आयोजन में निभाई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ के पांच भारत यात्रियों को दिल्ली में मिला सम्मान

दिल्ली – ऑल इंडिया कौमी तंजीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष  तारिक अनवर जी के द्वारा भारत जोड़ो यात्रियों के सम्मान हेतु “एक शाम भारत यात्रियों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें पूरे देश के भारत यात्रियों ने शिरकत की।

कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से बंटी खान और उनकी टीम ने किया था। कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में भारत यात्री जशपुर की आशिका कुजूर और राजनांदगांव की क्रांति बंजारे ने विशेष सहयोग किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव श्री तारिक अनवर जी के हाथों उन्हें भी सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ से भारत यात्री रहे डॉ चौलेश्वर चंद्राकर, रामेश्वर चक्रधारी, रत्ना पैंकरा को भी सम्मानित किया गया।

राजधानी दिल्ली के कांस्टीट्यूशनल क्लब में भारत जोड़ो यात्रा में पूर्णकालीन पदयात्री रहे भारतयात्रियों के नाम एक विशेष शाम रखी गई थी। जिसमें देश के लगभग 150 भारत यात्री और 300 इंटरस्टेट यात्री शामिल हुए।

भारत जोड़ो यात्रा 5 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो 31 जनवरी को कश्मीर में खत्म हुई थी। पांच महीने की लंबी यात्रा में सभी यात्रियों को परिवार जैसा लगाव हो गया था। लंबे समय बाद पुनः एक मंच पर एकत्रित होकर सभी के लिए बहुत यादगार शाम रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.