July 21, 2025

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया हरेली पर्व-हुए विभिन्न कार्यक्रम


अतिथि के रूप में शामिल हुए पार्षद लोकेश चौहान
 विजेताओं को किया पुरस्कृत
कोरबा  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा बालको की ओर से हरेली के पावन पर्व में राम मंदिर बालको के पास महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के खेलकूद आयोजन किया गया। नारियल फेंक, कुर्सी दौड़ के साथ विभिन्न प्रकार के खेल में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
आयोजन में अतिथि के रूप में भाजपा पार्षद लोकेश चौहान उपस्थित थे। उन्होंने नारियल फेंक कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने जिले एवं प्रदेशवासियों को छतीसगढ़ के पहले तिहार हरेली की सभी को बधाई दी एवं कहा कि हरेली तिहार हमर किसान भाई-बहिन मन ला समर्पित है। अच्छी फसल के कामना के साथ प्रकृति के प्रति समर्पण को प्रकट करने वाला पर्व है। धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ के इस पर्व पर सभी के घर सुख-समृद्वि आए। अंत में खेलों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वालों को पार्षद चौहान ने पुरस्कृत किया। आयोजन में प्रमुख रूप से महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अर्चना रेणुझा, महामंत्री महेश्वरी गोस्वामी, रेणु प्रसाद, ज्योति परिहार, मालती वर्मा, शशि मानिकपुरी एवं बस्तीवासी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.