November 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

नितिन नवीन के स्वागत को उत्सुक प्रदेशवासी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, किरण देव और कर्मवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं व आमजन से अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील की

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **/**/  रायपुर/धरमजयगढ़। भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर 15 नवंबर को धर्मजयगढ़ में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह को लेकर प्रदेशभर में उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इस आयोजन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता में भी भारी उत्साह है। तैयारियों को देखते हुए यह समारोह ऐतिहासिक और भव्य होने जा रहा है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों से अधिकाधिक संख्या में आमजन को लेकर धर्मजयगढ़ पहुंचने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, परंपरा और बलिदान को स्मरण करने का महत्वपूर्ण अवसर है। प्रदेश की जनता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत के लिए उत्सुक है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और प्रदेशवासियों से समारोह में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

वहीं प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि इस आयोजन की सफलता में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी मिलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत करें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनजातीय समाज के उत्थान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में निरंतर प्रयास कर रही है। यह समारोह जनजातीय अस्मिता और गौरव को नई पहचान देने का अवसर बनेगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.