लोकभवन में दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल रमेन डेका को दी शुभकामनाएँ
मुख्यमंत्री ने कहा—दीपावली प्रेम, सद्भाव और नई आशाओं का पर्व, छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और परंपराएँ हमारी गौरवशाली पहचान
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 14 नवंबर को लोकभवन में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य भेंटकर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दीपावली प्रेम, उत्साह, सद्भाव और नई आशाओं का पर्व है। यह त्योहार आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने समारोह में प्रस्तुत छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश की लोकसंस्कृति हमारी गौरवशाली पहचान है। मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।




