October 28, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 से 3 नवंबर तक तीन दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बताया कि केंद्रीय मंत्री श्री मनसुख मांडविया राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे, जबकि समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह शामिल होंगे।

 

राज्योत्सव के प्रमुख आकर्षण के रूप में 2 नवंबर को नवा रायपुर के सेंध लेक में सारंग हेलिकॉप्टर टीम का भव्य एयर शो आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में सारंग हेलिकॉप्टर टीम के कैप्टनों से मुलाकात की और प्रदेशवासियों से इस रोमांचक हवाई प्रदर्शन को देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्योत्सव प्रदेश की गौरवशाली संस्कृति, उपलब्धियों और विकास को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से 2 नवंबर को सेंध लेक, नवा रायपुर पहुंचकर भव्य एयर शो का आनंद लेने का आग्रह किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.