October 27, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

 

उरांव समाज के आयोजन में आदिवासी शक्तिपीठ के प्रतिनिधियों ने की सहभागिता, समाज को दीं शुभकामनाएं

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// कोरबा। उरांव समाज जिला कोरबा द्वारा 25 अक्टूबर 2025 को शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रकृति उपासना और आस्था का प्रतीक करम देव महापर्व हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस आध्यात्मिक आयोजन में समाज की सांस्कृतिक परंपराओं और प्रकृति के प्रति श्रद्धा की झलक देखने को मिली।

 

 

 

कार्यक्रम में आदिवासी शक्तिपीठ के संरक्षक मोहन सिंह प्रधान, कार्यकारी अध्यक्ष रमेश सिरका, उपाध्यक्ष बी.एस. पैंकरा, वरिष्ठ सदस्य एवं संरक्षक निर्मल सिंह राज तथा जंगो रायतार मातृशक्ति संघ की अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा राजेश एवं प्रवीण पालिया शामिल हुए। अतिथियों ने समाजजनों को करम देव महापर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आदिवासी संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

 

 

यह आयोजन आदिवासी समाज की सांस्कृतिक विरासत, सामूहिक एकता और प्रकृति के प्रति सम्मान को सहेजने का अवसर बना।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.