October 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

 

 

28 और 29 अक्टूबर को प्रदेशभर में वर्षा की संभावना, कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//  कोरबा, 26 अक्टूबर 2026। दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश के सभी जिलों में वर्षा हो सकती है। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका भी जताई गई है।

मौसम को देखते हुए किसानों को पकी हुई धान, दलहन और तिलहन फसलों की कटाई दो से तीन दिन टालने तथा पहले से कटी फसल को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है। खेतों में जल निकासी की व्यवस्था बनाए रखने और फिलहाल तिवरा व अलसी की उत्तेरा बुवाई स्थगित रखने को कहा गया है। रबी फसलों और सब्जियों की बुवाई नवंबर के प्रथम सप्ताह से शुरू करने की सलाह दी गई है।

तेज हवा और बारिश से बचाव के लिए लता वाली सब्जियों तथा केले के पौधों को सहारा देने और पशुओं को सूखे, सुरक्षित स्थानों पर रखने की अपील की गई है। किसानों को मौसम के पूर्वानुमान पर नजर रखते हुए फसलों और पशुधन की सुरक्षा के लिए समय रहते आवश्यक इंतजाम करने की सलाह दी गई है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.