September 28, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**//  कटघोरा। शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा में 28 सितंबर को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश तथा कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में संचालित ‘मेरा युवा भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवा छात्र-छात्राओं ने नशे से दूर रहने और नशामुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने की शपथ ली।

 

 

कार्यक्रम में एसडीएम कटघोरा विपिन दुबे ने युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने विद्यार्थी जीवन में नशे के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाकर समाज एवं राष्ट्रहित में कार्य करने और अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने का आह्वान किया।
मेरा युवा भारत के जिला नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने युवाओं को कार्यक्रम के उद्देश्यों और विभिन्न अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में भाग लेकर अपने नवाचारी विचार 6 अक्टूबर तक प्रस्तुत करने की अपील की। साथ ही बताया कि 15 से 29 वर्ष आयु के युवा ‘मेरा युवा भारत’ पोर्टल पर पंजीयन कर जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं।
उन्होंने ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027’ के तहत ‘विकसित भारत चैलेंज’ क्विज की जानकारी देते हुए बताया कि कोरबा जिले में 17 हजार के लक्ष्य के मुकाबले अब तक 23 हजार से अधिक युवा पंजीयन कर चुके हैं। चयनित प्रतिभागियों को 12 जनवरी 2027 राष्ट्रीय युवा दिवस पर नई दिल्ली के भारत मंडपम में देश के शीर्ष नेतृत्व के समक्ष अपने विचार रखने का अवसर मिलेगा। वहीं जिले में ‘मेरा युवा भारत’ पोर्टल पर 56 हजार युवा सफलतापूर्वक पंजीकृत हो चुके हैं।
कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक डॉ. डी.पी. टंडन, शैलेन्द्र सिंह ओट्टी, नूतन पाल कुर्रे, डॉ. प्रिंस मिश्रा, माय भारत युवा कार्यक्रम के वालेंटियर्स तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.