लापता भारती रोचवानी सकुशल मिलीं, परिजनों ने ली राहत की सांस
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// कोरबा। पटेल पारा, सर्वमंगला रोड निवासी 52 वर्षीय भारती रोचवानी के लापता होने से चिंतित परिवार के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। गोविंद रोचवानी की पत्नी भारती रोचवानी मिल गई हैं। उनके मिलने से परिजनों और शुभचिंतकों ने राहत की सांस ली है।
परिजनों ने तलाश के दौरान सहयोग करने वाले सभी लोगों, समाजसेवियों और आम नागरिकों का आभार व्यक्त किया है।




