बूथ 142 पर गूंजी ‘मन की बात’, सरिता महंत के निवास पर कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का 138वां संस्करण



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**// कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण का रविवार को भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल के वार्ड क्रमांक 22 स्थित बूथ क्रमांक 142 में सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती सरिता महंत के निवास स्थान पर किया गया, जहां पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना।

कार्यक्रम में कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, पवन सिन्हा, एल्डरमैन श्रीमती वैशाली रत्नपारखी, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा पुष्पकला साहू सहित मंडल पदाधिकारी, महिला मोर्चा की बहनें एवं बूथ अध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थिति रही।
‘मन की बात’ के प्रसारण के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशहित, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर साझा किए गए विचारों को सुना। कार्यक्रम के माध्यम से बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता और सामूहिक सहभागिता का भी परिचय देखने को मिला।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशभर के नागरिकों से संवाद का एक माध्यम है, जिसके जरिए समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों और जनहित से जुड़े प्रयासों को देश के सामने लाया जाता है। बूथ क्रमांक 142 में हुए सामूहिक श्रवण ने संगठनात्मक एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को भी रेखांकित किया।







