मुनगा से आंवला तक… ‘मन की बात’ में जनजीवन से जुड़े संदेश, वार्ड 21 में गूंजा प्रधानमंत्री का संवाद
1 min read



सीएसईबी कॉलोनी में पार्षद राकेश वर्मा के निवास पर सामूहिक श्रवण, महिला मोर्चा पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता रहे मौजूद
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**// कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण का वार्ड क्रमांक 21 स्थित सीएसईबी कॉलोनी में सामूहिक श्रवण किया गया। पार्षद राकेश वर्मा के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।
कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता, जनगणना, मुनगा के उपयोग एवं उसके गुण, आंवला के महत्व तथा किसानों और कृषि से जुड़े विभिन्न विषयों पर साझा की गई जानकारी को उपस्थित लोगों ने ध्यानपूर्वक सुना। ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के अलग-अलग क्षेत्रों की उपलब्धियों, जनभागीदारी और उपयोगी पहलों को सामने लाने की पहल की सराहना भी की गई।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री प्रीति चौहान की प्रमुख उपस्थिति रही। साथ ही पूर्व संयोजक रीता निमी, सह संयोजक दर्शन रजक, मीडिया प्रभारी अनिल डनसेना, सूर्या वर्मा, बूथ अध्यक्ष रीना बरेठ एवं श्रीमती वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और समाजहित से जुड़े विषयों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प व्यक्त किया।







