बूथ क्रमांक 186 में गूंजी ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का 138वां एपिसोड



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**// कोरबा। भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल के रविशंकर शुक्ल नगर स्थित बूथ क्रमांक 186 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ब्रज गोपाल मन्ना के निवास पर किया गया, जहां भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक साथ प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।
‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के सामूहिक श्रवण के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए सामाजिक सरोकारों, स्वच्छता, स्वास्थ्य, प्रकृति, कृषि और जनभागीदारी से जुड़े विषयों को ध्यानपूर्वक सुना।


इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल तिवारी, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, मंडल उपाध्यक्ष श्रीधर द्विवेदी, मंडल मीडिया प्रभारी पवन सिन्हा, मंडल संयोजक फूलपुरी गोस्वामी, मंडल सह संयोजक करण सिंह राजपाल, शक्ति केंद्र प्रभारी दीप नारायण सोनी, शक्ति केंद्र सह प्रभारी सौरभ दुबे, ब्रज गोपाल मन्ना, रजनी देवांगन एवं देव प्रजापति सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बूथ स्तर पर आयोजित इस सामूहिक श्रवण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क और प्रधानमंत्री के संबोधन में उठाए गए विषयों को आमजन तक पहुंचाने पर भी चर्चा हुई।







