सीएसईबी कॉलोनी में गूंजी ‘मन की बात’ की आवाज, वार्ड 21 में प्रधानमंत्री के संदेश को उत्साह से सुना
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**// कोरबा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण का सामूहिक श्रवण सीएसईबी कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 21 में पार्षद राकेश वर्मा के निवास पर किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और देश से जुड़े विभिन्न विषयों पर साझा की गई महत्वपूर्ण जानकारियों को आत्मसात किया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत अभियान, जनगणना, मोरिंगा के उपयोग एवं उसके स्वास्थ्यवर्धक गुण, आंवला के महत्व तथा किसानों की बेहतर फसल और कृषि से जुड़े विषयों सहित विभिन्न मुद्दों पर देशवासियों से संवाद किया। ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के अलग-अलग क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक प्रयासों और जनभागीदारी से जुड़े विषयों की जानकारी भी लोगों तक पहुंची।
कार्यक्रम में पूर्व संयोजक रीता निमी, सह-संयोजक दर्शन रजक, मीडिया प्रभारी अनिल डनसेना, प्रीति चौहान, सूर्या वर्मा, बूथ अध्यक्ष रीना बरेठ तथा श्रीमती वर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
सामूहिक श्रवण के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री के विचारों को सुना और सामाजिक सरोकारों, स्वच्छता, स्वास्थ्य तथा कृषि जैसे विषयों पर जनभागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।







